| तेरा पल पल बीता जाए, मुख से जप ले नमः शिवाय। |
| ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय॥ |
| शिव शिव तुम हृदय से बोलो, |
| मन मंदिर का परदा खोलो। |
| अवसर खाली ना जाए, |
| मुख से जप ले नमः शिवाय॥ |
| मुसाफिरी जब पूरी होगी, |
| चलने की मजबूरी होगी। |
| तेरा बिगड़ा प्राण रह जाये, |
| मुख से जप ले नमः शिवाय॥ |
| शिव पूजन में मस्त बने जा |
| भक्ति सुधा रस पान किये जा। |
| दर्शन विश्वनाथ के पाय, |
| मुख से जप ले नमः शिवाय॥ |

No comments:
Post a Comment