| सुबह सुबह ले शिव का नाम, कर ले बन्दे यह शुभ काम । |
| सुबह सुबह ले शिव का नाम, शिव आयेंगे तेरे काम ॥ |
| खुद को राख लपेटे फिरते, औरों को देते धन धाम । |
| देवो के हित विष पी डाला, नील कंठ को कोटि प्रणाम ॥ |
| सुबह सुबह ले शिव का नाम, शिव आयेंगे तेरे काम ॥ |
| शिव के चरणों में मिलते सारी तीरथ चारो धाम । |
| करनी का सुख तेरे हाथों, शिव के हाथों में परिणाम ॥ |
| सुबह सुबह ले शिव का नाम, शिव आयेंगे तेरे काम ॥ |
| शिव के रहते कैसी चिंता, साथ रहे प्रभु आठों याम । |
| शिव को भजले सुख पायेगा, मन को आएगा आराम ॥ |
| सुबह सुबह ले शिव का नाम, शिव आयेंगे तेरे काम ॥ |
Friday, 28 March 2014
सुबह सुबह ले शिव का नाम
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment