| लिया नाम जिसने भी शिवजी का मन से, |
| उसे भोले शंकर ने अपना बनाया। |
| खुले उस पे सब द्वार शिव की दया के, |
| जो श्रद्धा से भोले के मंदिर में आया॥ |
| हर हर हर महादेव की जय हो। |
| शंकर शिव कैलाशपति की जय हो॥ |
| चलो शिव शंकर के मंदिर में भक्तो, |
| शिव जी के चरणों में सर को झुकाए। |
| करें अपने तन मन को गंगा सा पावन, |
| जपें नाम शिव का भजन इनके गाएं॥ |
| यह संसार झूठी माया का बंधन, |
| शिवालयमें मार्ग है मुक्ति का भक्तो। |
| महादेव का नाम लेने से हर दिन, |
| मिलेगा हमें दान शक्ति का भक्तो। |
| मिट्टी में मिट्टी की काया मिलेगी, |
| चलो आत्मा को तो कुंदन बनाएं॥ |
| कहीं भी नहीं अंत उस की दया का, |
| करें वंदना उस दयालु पिता की। |
| हमें भी मिले छावं उसकी कृपा की, |
| हमे भी मिले भीख उसकी दया की। |
| लगाकर समाधि करें शिव का सिमरन, |
| यूँ सोये हुए भाग्य अपने जगाएं॥ |
| करें सब का कल्याण, कल्याणकारी, |
| भरे सबके भण्डार त्रिनेत्र धारी। |
| कोई उसको जग में कमी ना रहेगी, |
| बनेगा जो तनमन से शिव का पुजारी। |
| करे नाम लेकर सफल अपना जीवन, |
| यह अनमोल जीवन यूँही ना गवाए॥ |
Friday, 28 March 2014
चलो शिव शंकर के मंदिर में भक्तो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment