| कंकर कंकर से मैं पूछूं, शंकर मेरा कहाँ है, कोई बताये | |
| शिखर शिखर से पूंछ रही हूँ, शंकर मेरा कहाँ है | |
| गौरी वर, गंगाधर हर हर, शंकर मेरा कहाँ है || |
| ओ, नील गगन की चन्द्रकला, तू रहती उन के पास भला | |
| मेरा कहाँ गया प्रीतम बतला, मेरी बिगड़ी कौन बनाये || |
| हौले हौले चल फनिधर, मै भी तेरे संग चलूँ | |
| तू लिपटेगा गले स्वामी के, मै चरणों मे रह लूँ , मेरा धन्य जीवन हो जाए || |

No comments:
Post a Comment