| शिव नाम से है जगत में उजाला। |
| हरी भक्तो के है, मन में शिवाला॥ |
| हे शम्भू बाबा मेरे भोले नाथ, तीनो लोक में तू ही तू। |
| श्रधा सुमन मेरा, मन बेलपत्री, जीवन भी अर्पण कर दूँ॥ |
| जग का स्वामी है तू, अंतरयामी है तू, मेरे जीवन की अनमिट कहानी है तू। |
| तेरी शक्ति अपार, तेरा पावन है द्वार, तेरी पूजा ही मेरा जीवन आधार। |
| धुल तेरे चरणों की ले कर जीवन को साकार किया॥ |
| मन में है कामना, कुछ मैं और जानू ना, ज़िन्दगी भर करू तेरी आराधना। |
| सुख की पहचान दे, तू मुझे ज्ञान दे, प्रेम सब से करूँ ऐसा वरदान दे। |
| तुने दिया बल निर्बल को, अज्ञानी को ज्ञान दिया॥ |
Friday, 28 March 2014
हे शम्भू बाबा मेरे भोले नाथ
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment