शिव शंकर को जिसने पूजा उसका ही उद्धार हुआ। |
अंत काल को भवसागर में उसका बेडा पार हुआ॥ |
भोले शंकर की पूजा करो, |
ध्यान चरणों में इसके धरो। |
हर हर महादेव शिव शम्भू। |
हर हर महादेव शिव शम्भू॥ |
नाम ऊँचा है सबसे महादेव का, |
वंदना इसकी करते है सब देवता। |
इसकी पूजा से वरदान पातें हैं सब, |
शक्ति का दान पातें हैं सब। |
नाथ असुर प्राणी सब पर ही भोले का उपकार हुआ। |
अंत काल को भवसागर में उसका बेडा पार हुआ॥ |
No comments:
Post a Comment