बाबा अमरनाथ बर्फानी, योगिराज दया के दानी | |
भूखे को है भोजन देते और प्यासे को पानी || |
बाबा अमरनाथ की जय, बोलो शिव शंकर की जय || |
भक्तो के मन बसने वाले ये तो सब के स्वामी है | |
मन चाहा फल देने वाले शंभू अंतरयामी है | |
महादेव के दर्शन कर के, संवर जाये जिंदगानी || |
दया धरम के है यह दाता सारा ही संसार कहे | |
जिधर दया की दृष्टि उधर कमी न कोई रहे | |
हाथ है इसके लाज हमारी, यश लाभ और हानि || |
प्रभु नाम के हीरे मोती हर पल सदा लुटाते हैं | |
अपने संतो भक्तो के संकट यह आप मिटाते हैं | |
भोले नाथ की शक्ति है जी, जाने दुनिया फानी || |
Saturday 29 March 2014
बाबा अमरनाथ बर्फानी योगिराज दया के दानी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment